रोहड़ू में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, चालक की मौत, दो गंभीर घायल

25 अप्रैल: शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मोंटाडी के पास एक टाटा टियागो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा वीरवार शाम करीब 6 बजे हुआ। कार चला रहे 27 वर्षीय नितिश निवासी गांव डिसवानी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गाड़ी में सवार रूप राज और नितांशी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने मामले में देविंद्र सिंह निवासी डिसवानी के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 281, 125(ए) और 106 के तहत केस दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है।

पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *