रैत आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मनाया आयुर्वेद दिवस, राज्य लक्ष्मी ने संभाला अधिकारी का पदभार

23 सितम्बर:रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद दिवस विधिवत रूप से मनाया गया। इस अवसर पर स्तरोन्नत हुए उपमंडलीय चिकित्सा विभाग (आयुष) में राज्य लक्ष्मी ने अधिकारी के रूप में पदभार संभाला।

पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य लक्ष्मी ने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ भविष्य के निर्माण के लिए हम सभी को मिल-जुलकर आयुर्वेदिक सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद स्वस्थ जीवनशैली और बेहतर स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर कर्मचारी वर्ग से एपीओ बबीता, योग प्रशिक्षक उद्यालक शर्मा सहित स्थानीय ग्रामीण साहिल मेहरा, अजय, रोहित, पंकुश शुक्ला, शुभम आदि ने राज्य लक्ष्मी को पदभार संभालने पर बधाई दी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *