बागवानों को ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी और मैकाडेमिया नट जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों को अपनाने का प्रशिक्षण

23 सितम्बर: विकास खंड सदर मंडी में उद्यान विभाग की ओर से बागवानों को पारंपरिक फसलों के साथ उच्च मूल्य एवं उभरती बागवानी फसलों को अपनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपनिदेशक उद्यान डॉ. संजय गुप्ता ने की।

डॉ. संजय गुप्ता ने बागवानों को बदलती बाजार मांग के अनुरूप फसल विविधीकरण अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी और मैकाडेमिया नट जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों को वैज्ञानिक तकनीक और विभागीय मार्गदर्शन के साथ अपनाकर बागवान अपनी आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित कर सकते हैं।

प्रशिक्षण के दौरान डॉ. पूजा रानी गौतम, विषय विशेषज्ञ मुख्यालय और उद्यान विकास अधिकारी डॉ. शिक्षा ने बागवानों को नई फसलों की उत्पादन तकनीक, पौधरोपण, प्रबंधन और आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर ने ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी और मैकाडेमिया नट सहित अन्य उभरती फसलों का प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन भी दिया।

बागवानों को उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत उपलब्ध अनुदान एवं सहायता प्रावधानों की जानकारी देने के साथ नई फसलों को अपनाने के लिए आवेदन प्रक्रिया से भी अवगत करवाया गया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *