24 सितम्बर: जाइका परियोजना के अंतर्गत उठाऊ सिंचाई योजना रोहीं, खरवाड़ और रमेहड़ा की 15 महिलाओं को आईटीआई भोरंज में टेलरिंग एंड कटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया ने किया।
इस अवसर पर राम चंद्र पठानिया ने प्रशिक्षण में भाग ले रही महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई सराहनीय निर्णय लिए हैं। इससे किसानों, बागवानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि हो रही है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जाइका परियोजना की जिला परियोजना प्रबंधक संतोष शर्मा, प्रबंधक जीत राम, आईटीआई के प्रधानाचार्य अनिल कुमार, ट्रेनर सीमा लखनपाल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।