13 जुलाई: भारतीय क्षत्रिय घृत बाहती चाहंग महासभा हिमाचल प्रदेश की नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को राजा का तालाब में निर्वाचन अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल सरूप कोहली, पर्यवेक्षक सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीश सुरेश चौधरी तथा राष्ट्रीय सभा के उपाध्यक्ष एवं ऑब्जर्वर डॉ. प्रेम चौधरी की देखरेख में संपन्न हुआ।
चुनाव में सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश चौधरी को महासभा का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। राकेश चौधरी हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधायक स्वर्गीय हरदयाल चौधरी के पुत्र हैं। अपने लंबे न्यायिक जीवन के दौरान उन्होंने निष्पक्षता, ईमानदारी और कानून के प्रति समर्पण के लिए विशेष पहचान बनाई है।
इलैक्टोरल बोर्ड के सदस्यों ने विश्वास जताया कि राकेश चौधरी के नेतृत्व में महासभा समाज की एकता और संगठन को और अधिक मजबूत करेगी। नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष राकेश चौधरी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महासभा ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
महासभा के अध्यक्ष मनोहर कौंडल ने प्रदेशभर से आए सभी ब्लॉक अध्यक्षों और सदस्यों का चुनाव प्रक्रिया में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्रीकंठ चौधरी, भवाली अध्यक्ष मनोहर आचार्य, फतेहपुर अध्यक्ष रघुवीर चौधरी, नूरपुर अध्यक्ष पवन कौंडल, इंदौरा अध्यक्ष सोमराज, पालमपुर अध्यक्ष अशोक कुमार, बैजनाथ अध्यक्ष सीमा चौधरी, धर्मशाला अध्यक्ष सुदर्शन अंगारिया, सुलह अध्यक्ष रमेश चंद, नगरोटा बगवां के राजकुमार लंबरदार, जिलाध्यक्ष मनोहर लाल कौंडल, हुकुम चंद गुलेरी, ओंकार चौधरी, सोमराज चौधरी और सुरेश खट्टा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।