रजोल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, भूतपूर्व सैनिकों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

15 अगस्त: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव रजोल में भूतपूर्व सैनिकों द्वारा 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान देश के लिए शहीद हुए वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में चौधरी सुनील दत्त चाइना और डॉक्टर यशपाल शर्मा ने तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद भूतपूर्व सैनिकों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोक गायक अशोक चौधरी के कला जत्थे ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों और कविताओं में बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को डॉक्टर यशपाल शर्मा द्वारा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम के दौरान चाय-पान का भी आनंद लिया।

श्री बलविंदर सिंह जमवाल (Ex Sub Maj Hy Capt) ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी देशभक्तों का स्वागत किया तथा गांव की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर अपने विचार रखे। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक पंचम सिंह, झोंडू राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में चौधरी सुनील दत्त चाइना, डॉक्टर यशपाल शर्मा, पूर्व प्रधान इंद्रजीत सिंह, डॉक्टर प्रवीण कुमार, टेकचंद, चंदू लाल, स्नेह पंकू, शशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे।

चौधरी सुनील दत्त चाइना ने कार्यक्रम के आयोजक श्री बलविंदर सिंह जमवाल (Ex Sub Maj Hy Capt), विनोद कुमार और अतुल कुमार सहित पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आयोजकों के अथक प्रयासों से गांव रजोल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन भव्य और यादगार रूप से संपन्न हुआ।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *