रक्षा मंत्री के समक्ष सीएम ने उठाया छावनी बोर्ड का मुद्दा, विधायक विशाल नैहरिया ने जताया आभार

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

ब्यूरो,धर्मशाला

09 मार्च। छावनी बोर्ड योल की अधिसूचना को वापस लेने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ एक बार फिर पैरवी के लिए विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने धन्यवाद किया है। दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री  राजनाथ सिंह के साथ भेंट कर मामले को एक बार फिर से उठाया है। मुख्यमंत्री की मांग पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 15 दिन के अंदर उच्च स्तरीय बैठक करके मामले पर चर्चा करने का आश्वासन दिया है। इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता स्वंय केंद्रीय रक्षा मंत्री करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मंत्रालय के उच्च अधिकारी बैठक में भाग लेंगे।

विधायक विशाल नैहरिया ने बताया कि वे लंबे समय से छावनी क्षेत्र योल के स्थानीय लोगों की समस्याओं को हल करने की मांग प्रदेश सरकार से उठा रहे हैं। इस संबंध मुख्यमंत्री और संबंधित विभाग के मंत्रियों सहित विधान सभा में भी मामले को उठा चुके हैं। मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर  ने उन्हें छावनी बोर्ड योल के लोगों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इसी कड़ी में पिछले बजट सत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने छावनी क्षेत्र के विकास के लिए बजट का प्रावधान किया था, जबकि अब केंद्रीय रक्षा मंत्री के समक्ष छावनी बोर्ड योल का मुद्दा उठाया है।
इसके लिए छावनी बोर्ड योल की समस्त जनता की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया है। विधायक विशाल नैहरिया के साथ भाजपा मंडल अध्यक्षअनिल चौधरी, उपाध्यक्ष महिंद्र सिंह भुल्लर, राम रशपाल,राम कृष्ण चौधरी, महामंत्री राजेश वर्मा, सुदर्शन धीमन, सचिव दिनेश कपूर, सुमन ठाकुर,राकेश चौधरी, रविकांत शर्मा (कार्यालय सचिव), अमित वालिया (प्रेस सचिव), कोषाध्यक्ष राज ओबरॉय ने भी मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *