मौसम साफ होते ही सेब सीजन ने पकड़ी रफ्तार

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

शिमला। प्रदेश में सेब सीजन ने इन दिनों रफ्तार पकड़ ली है। मौसम साफ होने व सडक़ें बहाल होने के बाद बागबान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे है। एचपी स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से 65 लाख बॉक्स सेब बाहरी राज्यों को सप्लाई किया जा चुका है। इसमें से करीब 36 लाख बॉक्स प्रदेश की विभिन्न मंडियों में बिकने के बाद बाहर सप्लाई हुए। 29 लाख बॉक्स सीधा बागबानों व व्यापारियों द्वारा बाहर भेजे गए है। वहीं अभी उंचाई वाले क्षेत्रों में सेब की फसल तैयार है, जो जल्द ही मार्केट में आएगी। इसके अलावा जिला किन्नौर में अक्तूबर माह के बाद ही सेब सीजन चलता है। मार्केटिंग बोर्ड के पदाधिकारियों का कहना है कि सीजन के शुरुआत से ही इस बार बागबानों को सेब का उचित दाम मिला है।

सीजन की शुरुआत से अब तक 25 से तीन हजार रुपए प्रति बॉक्स तक सेब के दाम मिले है। अकेले कृषि उपज मंडी समिति के अंतर्गत सोलन व परवाणू फल मंडी में अब तक दस लाख बॉक्स सेब का कारोबार हो चुका है। सरकार की घोषणा के अनुसार सेब किलो के हिसाब से बिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *