31 जुलाई: मैक्लोडगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेशों की अनुपालना करते हुए धारा 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम (NI Act) से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशों के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कांगड़ा पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।