मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार निजी दौरे पर धर्मशाला पहुंचे

5 जून: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस के विमान से अपने परिवार सहित गगल एयरपोर्ट पहुंचे। उनका यह दौरा निजी बताया जा रहा है।

स्टेट गेस्ट के रूप में गगल एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, एडीएम शिल्पी वेक्टा, एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल तथा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

गगल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त को धर्मशाला के लिए रवाना किया गया। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर मौजूद मीडिया से दूरी बनाए रखी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *