30 जुलाई: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, मंडी के नव-नियुक्त कुलपति डॉ. डी.के. वर्मा ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. वर्मा को नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. वर्मा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय चिकित्सा शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अकादमिक उत्कृष्टता और अनुसंधान का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को नई दिशा प्रदान करेगा।