18 अगस्त: शिमला के टालैंड-खलीनी मार्ग के समीप हुए सड़क हादसे में पुलिस लाइन कैथू में तैनात हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण मेहता और कांस्टेबल हेमंत कुमार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्तव्य के प्रति समर्पित दोनों पुलिसकर्मियों का असमय निधन अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।