मुख्यमंत्री ने कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर किया नमन

9 सितंबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पालमपुर निवासी एवं परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध की दुर्गम चोटियों पर कैप्टन विक्रम बत्रा का अदम्य साहस, वीरता और नेतृत्व देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका सर्वोच्च बलिदान देश की रक्षा के लिए समर्पण और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है।

उन्होंने कहा कि कैप्टन विक्रम बत्रा का जोश और उनका प्रसिद्ध उद्घोष ‘ये दिल मांगे मोर’ आज भी हर भारतीय के हृदय में देशभक्ति की भावना को जागृत करता है। उनका जीवन और शौर्य आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश कैप्टन विक्रम बत्रा के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *