मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने आए ITBP जवान की मौत, पुलिस जांच में जुटी

27 मई: देहरा के बनखंडी स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने आए आईटीबीपी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय राजीव निवासी जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार राजीव अपनी मां और भाई के साथ मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन और हवन-पूजन के लिए पहुंचे थे। मंगलवार सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद हरिपुर थाना पुलिस और रानीताल चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पैर फिसलने से गिरने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेजा। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *