महिलाओं को 1500 पर विपक्ष का वाकआउट

Spread the love

 

आवाज ए हिमाचल 

शिमला। महिलाओं को डेढ़ हजार रुपए की गारंटी पर गुरुवार को विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया। वाकआउट से पहले विपक्ष ने नेता प्रतिपक्ष की अगवाई में वेल में आकर नारेबाजी की और नेता प्रतिपक्ष को सदन में बोलने देने की इजाजत की मांग करते रहे। विपक्ष जिस समय हंगामा कर रहा था, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सदन में बजट पर जवाब दे रहे थे। अध्यक्ष ने विपक्ष को रोकना चाहा, लेकिन नारेबाजी जारी रही। इसके बाद बोलने की इजाजत न देने की बात करते हुए विपक्ष सदन से बाहर चला गया।

दरअसल, यह मामला उस समय उठा जब मुख्यमंत्री दो लाख 91 हजार महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन देने की बात कह रहे थे। विपक्ष ने इस घोषणा पर आपत्ति दर्ज की और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बोलने के लिए समय की मांग की। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया और विपक्ष ने वाकआउट कर दिया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस ने गारंटी पूरी करने के लिए समय सीमा तय नहीं की है। आगामी चार साल में प्रदेश की सभी महिलाओं को गारंटी का लाभ दे दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *