20 जून : विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में चंडीगढ़ से पहुंचे एक श्रद्धालु ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मां ज्वाला के चरणों में एक किलो चांदी का छत्र अर्पित किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी सौरव शर्मा ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करवाई, जिसके बाद श्रद्धालु ने माता रानी के दरबार में श्रद्धापूर्वक छत्र चढ़ाया।
श्रद्धालु ने बताया कि मां ज्वाला की असीम कृपा से उनकी मनोकामना पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि वह हर वर्ष अपने परिवार के साथ माता के दर्शन के लिए ज्वालामुखी आते हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार माता का आशीर्वाद लेने पहुंचते रहेंगे।
इन दिनों ग्रीष्मकालीन यात्रा के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। श्रद्धालु द्वारा अर्पित किया गया आकर्षक चांदी का छत्र मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर प्रशासन ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत चांदी के छत्र को अपने संरक्षण में ले लिया।