मनरेगा कामगारों को समय पर मजदूरी न मिलने पर कांग्रेस लाल,BDO के माध्यम से भेजा ज्ञापन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

13 मई।मनरेगा के तहत कामगारों को समय पर मजदूरी न मिलने पर कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन शाहपुर ने रोष व्यक्त किया है।पंचायती राज संगठन ने शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में विकास खंड अधिकारी रैत को ज्ञापन सौंपा।
पठानिया ने कहा कि मनरेगा के अन्तर्गत हुए विकास कार्य की एवज में कामगारो,निर्माण सामग्री व सीमेंट की अदायगी नहीं हो रही है।सरकार की नाकामी के चलते कामगारों व अन्य लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रह।

उन्होंने कहा कि पहले कोरोना की बजह से लोग परेशान थे तथा अब सरकार व अधिकारियों की बजह से आम लोगों को दिक्कतें हो रही है। पंचायतों में स्टाफ की कमी के कारण भी विकास कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,जिसके चलते मनरेगा में लगे लोगो की पीड़ा को समझते हुए आज खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा है।अगर समय रहते इन मांगों को पूरा नही किया गया तो पंचायती राज संगठन सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएगा जिसका ज़िम्मा प्रदेश सरकार का होगा।


राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ब्लॉक् अध्यक्ष इकवाल सिंह मिंटा एव ठारू के उप प्रधान सुरिन्दर ठाकुर,सिहंवा के प्रधान अजय बबली ने संयुक्त बयान में कहा कि एक साल से मनरेगा के कामों को करवाने के लिए चुने हुए पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों,वार्ड पंचों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत में विकास कार्यो के लिए समय पर सीमेंट, अन्य सामग्री एव मनरेगा की दिहाड़ी न मिलने पर मनरेगा के मजदूर अब मनरेगा से मुहं मोड़ रहे है।जिससे जनता को जबाब देना मुश्किल हो गया है।दूसरी तरफ पंचायतो में समय पर पंचायत से सचिवों के न आने से भी विकास कार्य रुके पड़े हैं।क्योंकि पंचायत सचिव पंचायत सहायक की ब्लॉक् में भारी कमी है।एक सचिव, एक पंचायत सहायक को तीन से चार पंचायते दी गई है,जिस कारण वे तय दिन पर नही पहुंच पाते है।इस अबसर पर अजय कुमार प्रधान,सुरिन्दर ठाकुर उप प्रधान,राकेश कुमार,कुलवंत सिंह पूर्व प्रधानइंदर जीत उप प्रधान लाल सिंह पूर्व प्रधान,करतार सिंह उप प्रधान,सुरेश पटाकू उप प्रधान,अश्वनी चौधरी, इच्छया देवी वार्ड सदस्य,सुरेश मेहरा वार्ड सदस्य,नवनीत शर्मा पूर्व प्रधान,आयुष ठाकुर,कमल कुमार,प्रकाश चन्द आदि गणमान्य पंचायती राज के चुने हुए प्रतिनिधि मोजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *