मंडी में 28 जुलाई को राज्य महिला आयोग की सुनवाई, 29 को वन स्टॉप सेंटर कर्मियों का प्रशिक्षण

27 जुलाई: हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग 28 जुलाई, 2026 को मंडी स्थित उपायुक्त कार्यालय परिसर में सुनवाई का आयोजन करेगा। इस दौरान मंडी जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से संबंधित मामलों की सुनवाई की जाएगी।

आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि सुनवाई में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी तथा आयोग की सदस्य उपस्थित रहेंगी। जिन लोगों को महिला संबंधी शिकायत दर्ज करवानी है या अपने मामलों की सुनवाई करवानी है, वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपनी शिकायत आयोग के समक्ष रख सकते हैं।

इसके अलावा, राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से राज्य महिला आयोग 29 जुलाई, 2026 को मंडी के ढांगसीधार स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र के प्रमुख संसाधन केंद्र (जेजेएम-सीसीडीयू) में वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा।

इस प्रशिक्षण में मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा, हमीरपुर और ऊना जिलों के वन स्टॉप सेंटरों के कर्मचारी भाग लेंगे। आयोग ने बताया कि प्रदेश के शेष जिलों के लिए भी ओएससी प्रशिक्षण कार्यक्रम अलग से उचित समय पर आयोजित किया जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *