मंडी में भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 66 वां स्थापना दिवस

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

23 जुलाई।  भारतीय मजदूर संघ का 66 वां स्थापना दिवस मंडी में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान संघ के जिला प्रधान ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है और मजदूर हित के लिए कार्य करता रहता है।उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ प्रदेश सरकार से मांग करता है कि रेहड़ी फड़ी यूनियन को जिला में स्थाई स्थान दिया जाए।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रेहडी फड़ी वालों को दुकाने बनाने के लिए दो करोड़ रुपए की घोषणा की है, लेकिन अभी तक कहीं भी दुकानें नहीं बनाई जा रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही रेहड़ी फड़ी दुकानदारों के लिए स्थाई स्थान दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *