मंडी के पड्डल क्षेत्र में 23 सितंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

22 सितंबर: 11 केवी पड्डल फीडर पर एलडब्ल्यूएसएस लोअर पड्डल में नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना और 11 केवी पड्डल फीडर की री-कंडक्टरिंग का कार्य 23 सितंबर को किया जाएगा। इसके चलते पड्डल फीडर से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अधिशासी अभियंता, मंडी विद्युत उपमंडल-1 ई. नरेश ठाकुर ने बताया कि 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान गुरुद्वारा, गुरुद्वारा मोहल्ला, लोअर भ्यूली, विपाशा सदन, खंड विकास कार्यालय, जेएसवी पंप हाउस पड्डल, लोअर पड्डल और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि 11 केवी पड्डल फीडर की री-कंडक्टरिंग का कार्य आगामी कुछ दिनों तक चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इसके कारण लोअर भ्यूली क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी बीच-बीच में बिजली आपूर्ति बाधित या प्रभावित हो सकती है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से कार्य अवधि के दौरान सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *