भाजपा महिला मोर्चा ने धर्मशाला में बांटे मास्क व सैनिटाइजर

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

  बिट्टू सूर्यवंशी,धर्मशाला
  14 दिसबर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कांगड़ा द्वारा जिला अध्यक्ष रंजू रस्तोगी की अध्यक्षता में जिला कांगड़ा स्थित धर्मशाला मुख्यालय हनुमान मंदिर कचहरी अड्डा में मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा युद्ध स्तर पर मास्क बनाएं जा रहे हैं जिनका वितरण बूथ स्तर तक किया जाएगा। कोरोनावायरस से बचाव का एक ही उपाय है
कि हम सभी मास्क व सेनीटाइजर का नित्य प्रयोग करें और सामाजिक दूरी का भी विशेष ध्यान रखें। महिला मोर्चा द्वारा जिलाधीश कार्यालय में भी एसडीएम डॉ हरीश गज्जू जी एवं कर्मचारियों को भी मास्क वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा जी , जिला महामंत्री सचिन शर्मा जी, पार्षद तजेंद्र कौर, जिला भाजपा सचिव विजया ठाकुर जी, जिला सह मीडिया प्रभारी अधिकाश डोगरा, जिला आईटी विभाग संयोजक अक्षय शर्मा, जिला महिला मोर्चा से शक्ति चड्डा, मधु शर्मा, दुर्गेश नंदिनी, दीपिका महाजन,आशु बलौरिया, वीना थापा, सवित्रा गुरूंग, वीना पुरी , जगदीप आशु आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *