भाजपा ने बागी उम्मीदवार सुरेष्टा ठाकुर को पार्टी से किया निष्कासित

28 मई: भाजपा के संगठनात्मक जिला पालमपुर की जिला अध्यक्ष रागिनी रकवाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद जिला परिषद वार्ड नंबर-15 नगरी-कलुंड से बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहीं सुरेष्टा ठाकुर (नवीं) को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

इस संबंध में संगठनात्मक जिला पालमपुर के जिला महामंत्री राजेश राणू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अधिकृत प्रत्याशी रंजना भट्ट के खिलाफ कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई कार्यकर्ता पार्टी लाइन के विरुद्ध कार्य करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *