भाजपा की चिंता छोड़ अपना कुनबा संभालें कांग्रेस नेता: त्रिलोक कपूर

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

22 फरवरी। धर्मशाला में भाजपा ने विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री की टिप्पणियों पर पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री और वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने कहा है कि कांग्रेस के नेता जयराम सरकार की चिंता छोडक़र अपना कुनबा संभालें। यहां पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगा रही है जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री विकास करने की रफ्तार पकड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल नहीं जबकि तीन इंजन का सहयोग मिल रहे है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि बीते तीन साल में प्रदेश को केंद्र से दस हजार करोड़ की सहायता मिली है। उन्होंने सीयू के मुद्दे पर कहा कि बीते दस सालों में जब कांग्रेस सत्ता में थी तो उस समय इस कोई ठोस कदम नहीं उठाए ,लेकिन अब भाजपा इस पर पूरी से लगन से काम कर रही है।

बीते तीन साल में प्रदेश को केंद्र से दस हजार करोड़ की सहायता मिली

त्रिलोक कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में रोजगार देेने का आंकड़ा बढ़ा है। फजी डिग्री के आरोप पर त्रिलोक कपूर ने कहा कि यह निजी विवि कांग्रेस कार्यकाल में आई थी और उसी समय से यहां पर ऐसा काम चल रहा था लेकिन अब मामला सामने आने जयराम सरकार इस पर पूरी कार्रवाई कर रही है। त्रिलोक कूपर ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा भाजपा परिवार के मुखिया हैं वहीं केंद्रीय नेता अनुराग ठाकुर आज प्रदेश के युवाओं के रोल मॉडल हैं। प्रदेश के विकास में उनका भी अहम योगदान है। इस अवसर विधायक विशाल नैहरिया व भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा भी मौजूद रहे।

 

नगर निगम चुनावों में दर्ज करेंगे जीत

त्रिलोक कपूर ने कहा पंचायती राज चुनावों की तर्ज पर ही नगर निगमोंं में जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने अहम भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *