28 अगस्त: मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने नगर निगम हमीरपुर के वार्ड नंबर-6 के अंतर्गत भटेड़ क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और साढ़े तीन वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी भी दी।
क्षेत्रवासियों ने सोलर लाइटें लगाने, बावड़ी के जीर्णोद्धार, रिटेनिंग दीवार के निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों से जुड़ी मांगें सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष रखीं। उन्होंने सभी मांगों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि क्षेत्र में सोलर लाइटें लगाने, बावड़ी के जीर्णोद्धार और रिटेनिंग दीवार के निर्माण के लिए जल्द पर्याप्त बजट का प्रावधान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन विकास कार्यों का लाभ भटेड़ क्षेत्र के लोगों को भी मिलेगा।
इस अवसर पर स्थानीय निवासी रूप लाल, देशराज, देवराज पटियाल, राज कुमार, सुमना देवी, अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।