28 अगस्त: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 30 अगस्त को नादौन विधानसभा क्षेत्र के कांगू गांव में आयोजित होने वाले जन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 29 अगस्त की शाम अपने पैतृक गांव सेरा पहुंचेंगे। अगले दिन सुबह करीब 11 बजे वह कांगू पहुंचकर जन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होंगे।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के लिए भी कहा है।