बोह हादसा: अवंतिका का पीजीआई में हुआ ऑपरेशन, केवल पठानिया ने जाना कुशलक्षेम

Spread the love
आवाज  ए हिमाचल 
तरसेम जरियाल,बोह
20 जुलाई। बोह हादसे के दौरान 10 घँटे तक मलबे के निचे दबी रही अवंतिका के बाजू का ऑपरेशन हुआ है तथा उसकी टांग में प्लास्टर लगा है।अवंतिका पीजीआई चंडीगढ़ में उपचारधीन है।अवंतिका के सेहत में अभी सुधार है तथा बताया जा रहा है कि कुछ दिनों में उसे अस्पताल से छुट्टी हो सकती है।मंगलवार सुबह कांग्रेस के प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया ने पीजीआई चंडीगढ़ जाकर अवंतिका का कुशलक्षेम जाना।इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से भी मुलाकात की तथा उनके उपचार सबंधित पूरी जानकारी ली।
यहां बता दे कि अवंतिका अपनी बहन के साथ मलबे में दब गई थी तथा उन्हें 10 घँटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद रात को मलबे से बाहर निकाला था।अवंतिका की मां शाहपुर अस्पताल में भर्ती है।अवंतिका की बाजू व टांग में गम्भीर चोटे आई है तथा उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया था।अवंतिका की बाजू का ऑपरेशन के दौरान केवल सिंह पठानिया ने 15 हज़ार की आर्थिक  सहायता दी थी,लेकिन अहम यह है कि प्रशासन या सरकार की तरफ से अभी तक उन्हें कोई सहायता नहीं मिल पाई।अवंतिका का इलाज परिजन अपने स्तर पर कर रहे है।केवल सिंह पठानिया ने छुट्टी होने पर घर तक लाने के लिए अवंतिका को अपने स्तर पर गाड़ी की व्यवस्था करने का अश्वाशन भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *