बैजनाथ में निर्माणाधीन आधुनिक बस अड्डे का विधायक किशोरी लाल ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

18 सितंबर: विधायक किशोरी लाल ने गुरुवार को बैजनाथ में निर्माणाधीन बस अड्डे का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली और मौके पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस अड्डे के निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

विधायक किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ में आधुनिक बस अड्डे का निर्माण क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग और आवश्यकता से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। बस अड्डे के तैयार होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ यात्रियों और क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य को जल्द पूरा करवाने को कहा, ताकि आधुनिक बस अड्डे की सुविधा जल्द से जल्द जनता को उपलब्ध हो सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *