बैजनाथ बीडीसी पर भाजपा का कब्जा

Spread the love

आवाज ए हिमचाल 

06 फरवरी।पंचायत समिति बैजनाथ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की ताजपोशी हो गई है। कुछ दिन से चल रही कशमकश के बीच भाजपा यहां से दोनों ही पदों को झोली में करने में सफल रही है।हालांकि कांग्रेस ने भी इस कड़ी में अपनी मौजूदगी का दावा किया था। लेकिन आज हुई पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में कहीं भी कांग्रेस की तरफ से प्रयास होते नहीं दिखे। यहां अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित था। बैजनाथ की कुल 21 बीडीसी सदस्यों में से दो पदों पर अनुसूचित जनजाति की महिला उम्मीदवार विजयी हुई थी तथा दोनों ही भाजपा समर्थित थी।

इनमें बीडीसी के संसाल वार्ड से भाजपा मंडल अध्यक्ष भीखम कपूर की भाभी राधा देवी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित वार्ड से विजयी होकर आई हैं, जबकि दूसरी उम्मीदवार रितु धरेड़ वार्ड से विजेता रही हैं। इन दोनों में से ही अध्यक्ष को लेकर कश्मकश का दौर चल रहा था। इसको लेकर भाजपा की लगातार बैठकें भी हो रही थी। इनमें आज को सर्वसम्‍मति के बाद अध्यक्ष पद पर राधा देवी को अध्यक्ष व छोटा भंगाल से प्रीति को उपाध्यक्ष चुन लिया गया। मौके पर मौजूद भाजपा विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने दोनों का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि बैजनाथ में 92 प्रतिशत के करीब पंचायत प्रतिनिधि भाजपा समर्थित विजयी हुए हैं तथा पंचायत समिति के सभी 21 सदस्यों ने भी भाजपा को समर्थन दिया है। इस मौके पर नगर पंचायत की अध्यक्ष कांता देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भीखम कपूर, संजय गोस्वामी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *