बुजुर्ग ने अपने से 46 वर्ष छोटी महिला से एडीएम कोर्ट में किया विवाह, वीडियो बनाने पर हुए नाराज

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

उज्जैन,  5 मार्च।  कहते हैं जोड़ियां ईश्वर बनाता है और जब मन का मेल हो जाए तो उम्र का बंधन नहीं देखा जाता। ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश के उज्जैन में देखने को मिला जहां 82 साल के बुजुर्ग ने 36 वर्षीय महिला से विवाह किया। एडीएम कोर्ट पहुंचकर दोनों ने विवाह की प्रक्रिया पूरी की। इस विवाह को देखने के लिए कोर्ट में भीड़ लग गई।

जानकारी के मुताबिक लोक निर्माण विभाग में शासकीय नौकरी से रिटायर्ड हुए एसपी जोशी (82) ने अपने से करीब 46 साल छोटी महिला विभा जोशी (36) से विवाह किया। एसपी जोशी वल्लभ नगर में रहते हैं और विभा जोशी शास्त्री नगर निवासी है। एसपी जोशी लोक निर्माण विभाग में सेक्शन हेड थे। 1999 में वे शासकीय सेवा से रिटायर्ड हो गए। पत्नी व बच्चे न होने के चलते वे घर में अकेले रहते थे और पेंशन से गुजारा होता था।

इधर विभा जोशी के पति की मौत हो चुकी है और अपने छह साल की बेटी के साथ वह भी अकेली रहती है। कुछ समय पहले दोनों की मुलाकात हुई और यह मुलाकात जीवन के हमसफर बनने के निर्णय में बदल गई। एडीएम कोर्ट पहुंचकर दोनों ने विवाह किया। एडीएम संतोष टैगोर के अनुसार दोनों ने आवेदन दिया था जिसके बाद परिजनों की मौजूदगी में दोनों का विवाह हुआ।

एसपी जोशी ने कहा कि उनका इस दुनिया में कोई नहीं है। उन्हें 28 हजार रुपये पेंशन मिलती है। विभा भी विधवा होने के कारण बेसहारा है। उसकी स्थिति को देख उन्होंने उससे विवाह का निर्णय लिया लिया, न कि खुद के सुख के लिए। वहीं विभा जोशी ने कहा के वह सहारे के लिए शादी कर रही है। इधर इस विवाह के दौरान एडीएम कोर्ट में लोगों की भीड़ लग गई और लोग वीडियो बनाने लगे इस पर जोशी दंपति नाराज हो गए। कहने लगे कि हमें मनोरंजन का साधन न बनाएं।

बताया जा रहा है कि एसपी जोशी की पत्नी का निधन हो चुका है। बच्चे न होने के कारण उन्होंने एक बालिका को गोद लिया था जिसका विवाह हो चुका है। उम्र के इस दौर में वे एकाकी जीवन जी रहे थे, इसलिए उन्होंने विभा से शादी की। विभा के पति का भी निधन हो चुका है और वह भी बेटी के साथ अकेली रहती थी। इस अकेलेपन को दूर कर दोनों ने एक-दूसरे का सहारा बनने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *