बिलासपुर में STF का बड़ा ऑपरेशन: कार से 376 ग्राम चरस बरामद, हरियाणा के 4 युवक गिरफ्तार

19 अप्रैल: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) कुल्लू को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बिलासपुर के बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 376 ग्राम चरस बरामद की है। इस कार्रवाई में हरियाणा के चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, STF कुल्लू को गुप्त सूचना मिली थी कि नशीले पदार्थों की एक खेप क्षेत्र से गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर टीम ने बलोह टोल प्लाजा के पास विशेष नाका लगाया। इसी दौरान हरियाणा नंबर (HR 95A-3538) की एक कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 376 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने मौके पर ही कार सवार चार युवकों—सूरज, अजय, शुभम और देव कादयान—को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं।
डीएसपी STF कुल्लू हेमराज वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की आगे की जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *