बिलासपुर में 1अक्टूबर से चलाया जाएगा स्वच्छ भारत अभियान: प्रियंका राणा

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

अभिषेक मिश्रा, बिलासपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की अंतर्गत जिला बिलासपुर में 1 से 31 अक्टूबर 2022 तक स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 1 अक्टूबर को करेंगे।

यह जानकारी जिला युवा अधिकारी प्रियंका राणा ने दी। उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर द्वारा गत वर्ष की भांति बिलासपुर के गांव व शहर में इस अभियान को चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक प्लास्टिक को शाम करना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के बाद इस वर्ष नागरिकों के सहयोग और भागीदारी से 1 करोड़ गीला कचरा और अन्य कचरा को एकत्र कर निष्पादित किया जाएगा। इस अवधि के दौरान जिला के सभी सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *