बिलासपुर में पुल के नीचे मिला बस कंडक्टर का शव, पुलिस जांच में जुटी

18 जून : बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल में एक बस कंडक्टर का शव पुल के नीचे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान सुमित Kumar पुत्र रूप लाल निवासी गांव खलसाए के रूप में हुई है, जो पेशे से बस कंडक्टर था। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत डाहड के उपप्रधान अजय कुमार ने पुलिस को चोरबांए पुल के पीछे एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राजकीय प्राथमिक पाठशाला चोरबांए के समीप शव बरामद किया।

परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि सुमित कुमार ड्यूटी समाप्त कर बस से उतरने के बाद घर नहीं पहुंचा था। बाद में उसका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा। तलाश के दौरान परिजनों को उसका शव बरामद हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया। मौके से चप्पलें, उल्टी के नमूने और अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में शरीर पर कोई गंभीर चोट नहीं मिली, हालांकि माथे के दाहिनी ओर हल्का रगड़ का निशान पाया गया है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *