बिलासपुर : नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

7 नवम्बर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में नाबालिक लड़की की आत्महत्या का मामला सामने आया है| यह मामला बिलासपुर जिले के सुंगल गाँव का है| | जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम के समय लड़की अपने कमरे में काफी देर से बंद थी|

परिजनों के आवाज लगाने के बाद भी लड़की बाहर नहीं आई| इस दौरान परिजनों ने जब कमरे के अंदर जाकर देखा तो बेटी पंखे से लटकी हुई थी| आनन-फानन में परिजनों ने तुरंत बेटी को अस्पताल लाया और चिकित्सकों की जांच करने से पहले ही लड़की की मौत हो गई थी|

बेटी के फंदा लगाने के कारणों का पता नहीं लग पाया है और हर कोई इस घटना से हैरान है| पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है| साथ ही मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *