बद्दी में गूंजा हरे कृष्णा का उद्घोष, बाबा बाल जी महाराज ने दिया सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश

22 सितंबर, कविता शान्ति गौतम: राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज कोटला ऊना वाले बद्दी पहुंचे, जहां उन्होंने अपने शिष्य एवं सेवानिवृत्त तहसीलदार सुरेश शर्मा के घर आयोजित सत्संग में श्रद्धालुओं को भगवान कृष्ण की महिमा का संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

बाबा बाल जी महाराज ने कहा कि कलियुग के बढ़ते प्रभाव से बचने के लिए भगवान कृष्ण का नाम ही सबसे बड़ा सहारा है। उन्होंने भगवान कृष्ण की लीलाओं तथा राधा-कृष्ण संवाद का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि जैसे-जैसे कलियुग का प्रभाव बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों की धर्म के प्रति आस्था भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बुराई बढ़ने के साथ प्रभु के आगमन का समय भी निकट आ रहा है और प्रभु प्रकट होकर मानवता का कल्याण करेंगे।

उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रभु चरणों में अपनी प्रीत लगाने और सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। बाबा बाल जी महाराज ने कहा कि सत्य के मार्ग पर चलकर ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है।

सत्संग के दौरान पूरा पंडाल ‘हरे कृष्णा, हरे कृष्णा’ के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर बाबा बाल जी महाराज का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में शहर की जानी-मानी हस्तियों सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *