बडूही के दिलवां में कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत

17 सितंबर: ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडूही के पास दिलवां में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां कार और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में स्कूटी सवार 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान केवल कृष्ण पुत्र रत्न चंद, निवासी पंजोड़ा, पंचायत चौकी मनियार के रूप में हुई है। वह पेशे से मिस्त्री था।

जानकारी के अनुसार, केवल कृष्ण स्कूटी पर सवार होकर दिलवां स्थित एक दुकान से फर्नीचर का सामान लेने जा रहे थे। जैसे ही वह दुकान के पास पहुंचे, उसी दौरान अंब की ओर से आ रही एक कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि केवल कृष्ण सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में चोट लगने से खून बहने लगा।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में घायल केवल कृष्ण को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *