1 अक्तूबर : कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भवारना थाना क्षेत्र के परौर रेलवे फाटक के पास दो युवकों को 5 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय अरुण वीर निवासी परौर, पालमपुर और 37 वर्षीय दीपक निवासी कांगड़ी, पालमपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, भवारना थाना की टीम परौर रेलवे फाटक के पास गश्त पर थी। इसी दौरान दोनों आरोपियों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
मामले में FIR संख्या 162/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।