प्रियंका गाँधी ने प्रत्यक्ष रूप से किए योगी व मोदी पर वार

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

11 अक्तूबर। बीते दिन वाराणसी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसान न्याय रैली में सीएम योगी और पीएम मोदी पर कई बार हमला बोला। प्रियंका ने साफ़ -साफ़ कहा कि लखीमपुर खीरी मामले में जब तक गृहराज्यमंत्री का इस्तीफा नहीं होता, हम लड़ते रहेंगे। पीएम मोदी ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को आंदोलनजीवी और आतंकवादी कहा। योगी जी ने उन्हें गुंडे कहा और उन्हें धमकाने की कोशिश की।

मंत्री ने कहा कि वह दो मिनट के भीतर विरोध करने वाले किसानों को सुधार देंगे। प्रियंका ने कहा कि लखीमपुर खीरी में जो हुआ, उसे पूरे देश ने देखा है। गृहराज्यमंत्री के बेटे ने छह किसानों को बड़ी ही निर्ममता से कुचल दिया। छह के छह परिवार कहते हैं कि हमें पैसे नहीं चाहिए, मुआवजा नहीं चाहिए, हमें न्याय चाहिए। उनके अनुसार न्याय दिलाने वाली सरकार सुस्त पड़ी है।

पूरी सरकार मंत्री और उनके बेटे को बचाने में लगी रही। पूरा प्रशासन विपक्ष को रोकने में लगा रहा। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस देश में सिर्फ  दो तरह के लोग सुरक्षित हैं। एक भाजपा के नेता और दूसरे उनके खरबपति मित्र। इस देश में किसी धर्म का व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। न किसी जाति का व्यक्ति सुरक्षित है। न महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही कोई किसान-दलित सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *