प्रियंका का बड़ा ऐलान, यूपी में महिलाओं को मिलेगी 40 फीसदी टिकट

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल 

19 अक्तूबर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आने वाले चुनावों को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देंगे। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज प्रदेश में नफरत का बोलबाला है। प्रियंका ने महिलाओं से आह्वान किया और कहा कि राजनीति में आइए। कांग्रेस का आवेदन खुला रहेगा।

आप सब मेरे कंधे से कंधा मिलाकर चलिए। प्रियंका ने कहा कि हम अपने प्रत्याशियों की पूरी मदद करेंगे। वो जरूर जीतेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस निर्णय से उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। ये निर्णय आम महिलाओं के लिए है। ये निर्णय लखनऊ की एक वाल्मीकि समाज की लड़की के लिए है जो बेरोजगार है।

ये निर्णय सोनभद्र की महिला के लिए है, जो न्याय चाहती है। ये निर्णय उत्तर प्रदेश की हर एक महिला के लिए है, जो बदलाव चाहती है। हमने आवेदन पत्र मांगे हैं। ये अगले महीने की 15 तारीख तक खुला है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि आगे आइए। मेरे कंधे से कन्धा मिलाकर संघर्ष कीजिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *