झारखंड में दो नाबालिग लड़कियों के साथ 10 हब्सियों ने किया दुष्कर्म

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल 

19 अक्तूबर। एक बार फिर समाज को शर्मसार करने वाली झारखंड के गुमला जिले से घटना सामने आई है। यहां दो नाबालिग बच्चियों के साथ 10 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत की। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य आरोपी ने गिरफ्तारी के डर से आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सामूहिक बलात्कार की घटना 15 अक्तूबर की शाम को हुई। घटना के वक्त आदिवासी लड़कियां अपने 20 वर्षीय

चचेरे भाई के साथ दशहरा मेला देखकर गुरदारी थाना क्षेत्र में घर लौट रही थीं। इसी बीच तीन मोटरसाइकिलों पर सवार 10 आरोपियों ने उन्हें रोका और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी की। युवक के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। वह खुद को किसी तरह उनके चंगुल से छुड़ाने में कामयाब रहा और मदद के लिए अपने गांव चला गया। एसपी ने बताया कि बदमाश दोनों लड़कियों को घसीटकर जंगल में ले गए और बारी-बारी से उनसे दुष्कर्म किया।

इसके बाद उन्होंने पीड़ितों को पीटा, उन्हें पास के दूसरे स्थान पर ले गए और फिर से उनके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिगों के भाई ने फौरन गांव जाकर घटना की सूचना दी। गांव वाले दोनों बच्चियों के ढूंढ़ने जंगल की तरफ भागे। गांव वालों को आता देखकर आरोपी पीड़ित लड़कियों को छोड़कर भाग गए। इसके बाद दोनों पीड़िता ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचीं और रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *