20 मई: शाहपुर के वार्ड नंबर 6 स्थित पुराने चौड़ी क्षेत्र के पास बने प्राचीन शिव मंदिर में 24 मई 2026, रविवार को तृतीय वार्षिक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति की ओर से जारी सूचना के अनुसार कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं और धर्म प्रेमियों से कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कीर्तन आयोजित होगा, जबकि दोपहर 12:30 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल भंडारा चलेगा।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग लिया जा रहा है। भंडारे में सहयोग करने के इच्छुक लोग 23 मई तक समिति सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।
मंदिर समिति के सदस्य करम सिंह, करतार राणा, तिलक राज, सुरिंदर पटियाल, सरन दास और गुड्डू चौधरी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।