20 मई: कुल्लू में एक नाबालिग छात्रा के साथ गलत काम और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंप्यूटर सेंटर में पढ़ने वाले दो सहपाठियों ने छात्रा को कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत हरकत की और वीडियो बनाकर धमकाया।
पीड़िता की मां की शिकायत के अनुसार छात्रा पिछले कुछ समय से कंप्यूटर सेंटर नहीं जा रही थी। पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना परिजनों को बताई। छात्रा ने आरोप लगाया कि 10 अप्रैल को उसके दो सहपाठी उसे कमरे में ले गए, जहां उसके साथ गलत हरकत की गई और वीडियो बनाकर किसी को बताने पर धमकी दी गई।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी कुल्लू मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से जांच रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।