प्रदेश में महंगाई चरम पर,सरकार नहीं है कोई कंट्रोल

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल 
मनीष कोहली, शाहपुर
29 जून। राहुल प्रियंका गांधी ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष एव महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव  रेणु बाज़वारिया ने कहा किभाजपा सरकार के दौरान

 प्रदेश में महँगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है व  खाद्य पदार्थो सब्जियों  के दामो में  एक दम से  जबरदस्त उछाल आया है। वही पेट्रोल
डीजल के दाम भी आसमान को छू रहे हैं ।  उन्होंने कहा कि   सरकार का महंगाई पर कोई कन्ट्रोल नही है   दालों सब्जियों सहित अन्य  खाद्य
पदार्थो  के दाम इतने बढ़ चुके हैं की आम जनता का जीना मुशिकल हो गया है। उन्होंने कहा कि   वर्तमान समय मे  देश प्रदेश की जनता एक तरफ तो कोरोना संक्रमण की मार झेल रही है  और दूसरी तरफ केंद्र व प्रदेश सरकार आम जनता की दैनिक वस्तुओं पर अपना नियंत्रण खोती जा रही है ।आम जनता को  पालन पोषण करना मुशिकल हो गया है  ओर  महंगाई के इस दौर  में  जीना दूभर हो गया है  वहीं उन्होने  पट्रोलियम पदार्थो को जीएसटी  के दायरे में लाकर इन पर उत्पाद शुल्क  बापिस लेने की मांग की  उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढाओ नारे के साथ सता में आई थी  लेकिन भाजपा  शासनकाल में महिलाओ पर अत्याचार बड़े व् महिलाये सुरक्षित नहीं हैं जहाँ उच्च पड़ पर बैठी महिलाये सुरक्षित नहीं हैं तो आम महिलाओं का क्या हाल होता होग चिंता का विषय है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *