पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा के निधन पर ब्राह्मण कल्याण ट्रस्ट ने जताया दुःख

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता प्रवीण शर्मा के निधन पर ब्राह्मण कल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश ट्रस्ट ने गहरा दुःख जताते हुते उनके निधन को प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।

ट्रस्ट के चेयरमैन पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रवीण शर्मा मृदुभाषी, मिलनसार व दूरदर्शी व्यक्ति थे तथा उनके निधन से हुई क्षति की भरपाई करना मुश्किल है। ब्राह्मण कल्याण परिषद के लिए भी इनका समय-समय पर मार्गदर्शन व योगदान मिलता रहा जो अतुलनीय था। लब्राह्मण कल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश ट्रस्ट ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने के साथ परिवारजनों को इस सदमे को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

ट्रस्ट के ट्रस्टियों व सदस्यों सहित हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद के महासचिव डॉ. गौत्तम शर्मा व्यथित, त्रिलोक शर्मा, सुनील शर्मा, प्रीतम भारती, नवनीत शर्मा, सुशील शर्मा, रजनेश शर्मा, अजय पंकिल, किशोर कौशिक, डा ब्रजेंद्रशील, सुधांशु शर्मा, सरन दास, अनिल शर्मा, डिम्पल भारद्वाज, निगम त्रिवेदी, अश्वनी शर्मा सहित अनेक सदस्यों ने भी प्रवीण शर्मा के निधन पर दुःख प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *