पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आवेदन तिथि 5 सितंबर तक बढ़ी

3 सितंबर: पुलिस कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) भर्ती प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भर्ती के लिए पदों का विज्ञापन 10 जुलाई 2026 को जारी किया गया था और आवेदन की प्रारंभिक अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी। इस अवधि में करीब 65 हजार आवेदन प्राप्त हुए।

युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने अभ्यर्थियों को आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया। पात्र अभ्यर्थियों को इसका लाभ देने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ाकर 21 अगस्त 2026 कर दी गई। इस अतिरिक्त अवधि में करीब 11 हजार आवेदन प्राप्त हुए, जिससे कुल आवेदनों की संख्या लगभग 77 हजार हो गई।

अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए अब ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 सितंबर 2026 कर दी गई है। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *