पुडुचेरी में राजनीतिक संकट के बीच दौरे पर राहुल, जिस पर किरण वेदी ने भी किया ट्वीट

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

17 फरवरी।  पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। दो मंत्रियों समेत चार विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नीत नारायणसामी सरकार अल्पमत में आ गई है। विपक्ष मुख्यमंत्री नारायणसामी से इस्तीफे की मांग कर रहा है। वहीं दूसरी ओर पुडुचेरी के राज्यपाल पद से हटाए जाने के बाद बुधवार सुबह डॉ. किरण बेदी ने ट्वीट कर आभार जताया। इस सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज पुडुचेरी के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

पुडुचेरी के राज्यपाल के पद से हटाए जाने के बाद किरण बेदी ने भारत सरकार समेत अपने तमाम साथियों का शुक्रिया अदा किया। किरण बेदी ने एक पत्र लिखकर भारत सरकार का आभार जताया। इसी के साथ उन्होंने अपने तमाम साथियों का भी आभार जताया। किरण बेदी ने लिखा है कि उन्होंने संवैधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के कर्तव्य के तहत सभी कार्य किए। बेदी ने कहा कि वह पूरी संतुष्टि के साथ यह कह सकती हैं कि उनके कार्यकाल में ‘राज निवास’ की टीम ने जन हित के लिए पूरी कर्मठता से काम किया।उन्होंने लिखा की मैंने संवैधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के कर्तव्य के लिए ही सभी कार्य किए। पुडुचेरी का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। यह अब लोगों के हाथ में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *