पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी का संदेश, तेल बचत जरूरी

12 मई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बार देशवासियों से तेल की बचत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए हर नागरिक को ऊर्जा बचत में योगदान देना चाहिए।

वडोदरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया इस समय अस्थिर हालात से गुजर रही है। पहले कोविड महामारी, फिर आर्थिक चुनौतियां और अब पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव, इन सभी का असर भारत पर भी पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया के हालात को इस दशक के बड़े वैश्विक संकटों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि जैसे देश ने मिलकर कोरोना महामारी का सामना किया, वैसे ही इस चुनौती से भी हम सफलतापूर्वक निपटेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि आम जनता पर इसका असर कम से कम पड़े, लेकिन इस समय जनभागीदारी बेहद जरूरी है। नागरिकों को अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता देते हुए ऊर्जा और संसाधनों की बचत करनी होगी।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पहले भी देश ने युद्ध और संकट के समय सामूहिक जिम्मेदारी दिखाई है, और आज भी उसी भावना की जरूरत है ताकि देश इस स्थिति से मजबूती के साथ बाहर निकल सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *