15 अप्रैल, कविता शांति गौतम: सोलन जिला के नालागढ़ और बद्दी उपमंडल में पशु मित्र पदों के लिए स्टेज-1 शारीरिक परीक्षा 22 और 23 अप्रैल 2026 को राजकीय डिग्री कॉलेज मैदान, नालागढ़ में आयोजित होगी।
उपमंडलाधिकारी नरेन्द्र आहलूवालिया के अनुसार, 22 अप्रैल को पुरुष वर्ग और 23 अप्रैल को महिला वर्ग की परीक्षा सुबह 9 बजे से होगी। पुरुष उम्मीदवारों को 30 मिनट में 5 किलोमीटर और महिला उम्मीदवारों को 10 मिनट में 1500 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा और पहचान पत्र/आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी और देरी से आने वालों को मौका नहीं मिलेगा। यात्रा भत्ता भी नहीं दिया जाएगा।