परवाणू एलआईसी कार्यालय में 50 पदों के लिए 19 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

17 सितम्बर: एलआईसी कार्यालय परवाणू में बीमा सखी और एजेंट के 50 पदों पर भर्ती के लिए 19 सितंबर 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन ने दी।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास तथा आयु सीमा 18 से 70 वर्ष निर्धारित की गई है। महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अन्य दस्तावेज और पैन कार्ड लेकर 19 सितंबर को सुबह 10:30 बजे एलआईसी कार्यालय परवाणू, प्लॉट नंबर 35एफ, सेक्टर-2, परवाणू, जिला सोलन में पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 98058-23332 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *