2 सितंबर: उपमंडल पधर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए 15 सितंबर 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि इस दिन वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट हरडगलू मेला मैदान में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सभी आवेदक निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुबह 11 बजे हरडगलू मेला मैदान में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। फीस और टैक्स की केवल ऑनलाइन रसीद ही मान्य होगी।
एसडीएम ने कहा कि ड्राइविंग टेस्ट के लिए स्लॉट बुकिंग 10 सितंबर 2026 से शुरू होगी। बिना स्लॉट बुकिंग के किसी भी आवेदक का ड्राइविंग टेस्ट नहीं लिया जाएगा।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि ड्राइविंग टेस्ट के लिए समय पर स्लॉट बुक करवाएं और निर्धारित तिथि व समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रक्रिया में सहयोग करें।