पठानकोट-मंडी: इस साल दिसंबर तक शुरू होगा सिहुंनी से परौर 50 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण कार्य

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

24 जून। पठानकोट-मंडी फोरलेन के पार्ट दो सिहुंनी वाया इच्छी परौर फोरलेन निर्माण का कार्य इसी वर्ष दिसंबर माह तक शुरू हो जाएगा।इस 50 किलोमीटर फोरलेन पर दो हज़ार 304   करोड़ रुपए खर्च होंगे।यह जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मनाली में दी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 हज़ार करोड़ के कार्य चल रहे है तथा 2021-22 में 15 हज़ार करोड़ रुपये सड़क मार्ग व पुल निर्माण पर खर्च होंगे।

उन्होंने कहा कि पठानकोट -मंडी फोरलेन का पहला भाग पठानकोट से सिहुंनी 38 किलोमीटर फोरलेन निर्माण का टेंडर अप्रैल माह में हो चुका है।इस निर्माण पर 1600 करोड़ रुपए खर्च होंगे तथा सिहुंनी से परौर 50 किलोमीटर फोरलेन का कार्य इसी साल दिसंबर माह में शुरू हो जाएगा।उन्होंने बताया कि तीसरा चरण परौर से चौतड़ा फोरलेन निर्माण मार्च 2022 में शुरू होगा।इस पर 1400 करोड़ रुपए खर्च होंगे।गड़करी ने इस दौरान कई अन्य मार्गों की घोषणा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *